उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News….एकेश्वर विकासखंड को मिली विकास योजनाओं की सौगात |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी, 5 जुलाई। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने रविवार को एकेश्वर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

कैबिनेट मंत्री ने मज्याड़ी और पणखेत समेत विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलनों में प्रतिभाग किया। कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने ₹55 लाख की लागत से बनने वाले 1.8 किमी लंबे मज्याडी-गोची गांव-पिलखेत मोटर मार्ग (द्वितीय चरण) और एकेश्वर में ₹20 लाख की लागत से बनने वाले टाइप-2 भवन का शिलान्यास किया।

महाराज ने बताया कि क्षेत्र में प्रस्तावित सतपुली व स्यूंसी झील परियोजनाएं पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देंगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे करने के कड़े निर्देश दिए।

ad12

मौके पर सुयश रावत, कमल किशोर, बृजमोहन, राकेश नैथानी, सुनील, वेद प्रकाश वर्मा, नरेंद्र डंडरियाल, देवेंद्र भट्ट, पंकज, जगदंबा, रमेश डंडरियाल, जयपाल, सुखदेव सिंह, दीपक डंडरियाल, दीपक ग्वाड़ी, हरवेंद्र सिंह, देवेश सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *