उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News….त्रिवेणीघाट पर दो श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी रेस्क्यू टीमें |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, 4 जुलाई। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण इन दिनों ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। रविवार को त्रिवेणीघाट पर स्नान के दौरान दो अलग-अलग हादसों में दो श्रद्धालु तेज बहाव की चपेट में आ गए। मौके पर मुस्तैद जल पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा राहत दल ने दोनों व्यक्तियों को सकुशल बचा लिया।

पहली घटना दोपहर करीब 1ः00 बजे की है, जब अमेठी (उत्तर प्रदेश) से आए 22 सदस्यीय दल के सदस्य लक्ष्मण (30 वर्ष) का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज लहरों में बहने लगे। घाट पर तैनात रेस्क्यू टीम ने करीब 200 मीटर तक पीछा कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वहीं, दोपहर लगभग 1ः30 बजे बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी राजीव (40 वर्ष) भी तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहते हुए नदी के बीच एक टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने तुरंत राफ्ट की मदद से उन्हें सुरक्षित टापू से बाहर निकाला।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जल पुलिस के हेड कॉस्टेबल हरीश गुसाईं, आपदा राहत दल के नवीन उनियाल, गौरव सिंह, एसडीआरएफ के बलबीर चौहान, रजत तोमर और संदीप शामिल रहे।

ad12

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केवल निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान करें और सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *