उत्तराखंडसंपादकीय

खटीमा में ‘ गंगा स्नान मेला 2026 ’ का शुभारंभ: CM ने दी कार्तिक पूर्णिमा व गुरु पर्व की बधाई |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

खटीमा में ‘गंगा स्नान मेला 2026’ का शुभारंभ: सीएम धामी ने दी कार्तिक पूर्णिमा व गुरु पर्व की बधाई, झनकईया मेले को बताया भारत-नेपाल एकता का प्रतीक

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में ‘गंगा स्नान मेला 2026’ के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत शुभ है और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है।

खटीमा में ‘गंगा स्नान मेला 2026’ का शुभारंभ: सीएम धामी ने दी कार्तिक पूर्णिमा व गुरु पर्व की बधाई, झनकईया मेले को बताया भारत-नेपाल एकता का प्रतीक

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा के समीप आयोजित होने वाला झनकईया मेला दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी एकता, सद्भाव और मेलजोल को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि इस मेले में पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बदायूं, पूरनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सैलानी पहुंचते हैं।

सीएम धामी ने कहा कि पारंपरिक मेले समाज के लोगों को आपस में जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इन आयोजनों से जहां एक ओर व्यापारियों को कारोबार का अवसर मिलता है, वहीं हस्तशिल्प कारीगरों, रचनाकारों और अन्य व्यवसायियों को अपने उत्पादों व कौशल को प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच प्राप्त होता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और पारंपरिक कला को भी नई गति देते हैं।

ad12

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगने वाले मेले केवल मनोरंजन का जरिया नहीं हैं, बल्कि वे संस्कृति और जन-जन को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने खटीमा के झनकईया मेले को भारत और नेपाल के मध्य आपसी एकता व सौहार्द का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *