कार्तिक पूर्णिमा स्नान: हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने पर जिले की सीमाओं पर ही वाहनों को रोकने और वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने की व्यवस्था लागू की गई है।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान: हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व विशेष धार्मिक महत्व रखता है। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर देशभर में श्रद्धालु पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य करते हैं, वहीं पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान की भी विशेष मान्यता है। इसी धार्मिक परंपरा के तहत सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचे।


श्रद्धालुओं ने पावन गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दीपदान किया। स्नान पर्व के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए हैं। यातायात योजना के तहत सोमवार रात 12 बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि दबाव बढ़ने पर अन्य वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा।
