उत्तराखंडसंपादकीय

जय सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव… 8 दंपति कर रही संतान प्राप्ति के लिए शिव अनुष्ठान..बैकुंठ चतुर्दशी मेला शुरू|जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी के मनियारस्यूं पट्टी ग्राम थनूल स्थित प्राचीन मंदिर सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाला एक दिवसीय ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी शुरू हो गया |इस वर्ष खड़ादिया अनुष्ठान करने वाले 8 दंपति शिव अनुष्ठान कर रही है।

प्रसिद्ध पौराणिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला क्षेत्र के बहुत परिचित और प्रसिद्ध मेलों में से एक है।
मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी मेले के लिए थनूल गांव के अलावा स्थानीय गांवों के प्रवासी लोग विशेषकर मेले में गांव आते हैं। इन दिनों मंदिर के आस-पास के गांव डांगी, थनूल, किसमोलिया, ठंगरधार, चौंडली, जखनौली, अलासू, अमटोला,भटकोटी आदि गांव प्रमुख हैं।

मेले में विशेषकर संतान प्राप्ति की चाहत रखने वाली निस्संतान दंपतियों की व्यवस्थाओं और उनकी सहूलियत के लिए मंदिर समिति और स्थानीय गांव थनूल की महिलाओं और थनूल गांव के प्रवासियों का अहम योगदान रहता है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि इस वर्ष खड़ादिया अनुष्ठान करने वाले 8 दंपति शिव अनुष्ठान कर रही है।

मेला रात्रि का आयोजन होता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ज्ञापन देने के बावजूद धार्मिक आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया।

मेले की विशेषताएं रात्रि पांडव नृत्य, महिलाओं द्वारा रात्रि कीर्तन-भजन किया। जाता है। यह आयोजन संतान की चाहत रखने वाली निस्संतान दंपति यों का रातभर हाथ में दिया लेकर हौसला बढ़ाता है। कीर्तन मंडली थनूल पांचली डांगी दिउसी जखनौली बुटली आदि गांव की रहती है।


भंडारा का आयोजन ठंगरधार निवासी विशम्बर दत्त डुकलाण द्वारा किया गया।

ad12


इस अवसर मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी,कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत,उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह रावत,रविंद्र रावत,बीरेंद्र सिंह नेगी,बीएस नयाल,नरेंद्र सिंह नेगी,विनोद रावत,महंत गंगा भारती महाराज,पंडित शिव प्रसाद कुकरेती,मुकेश नैथानी, ऋषिभलभ डुकलाण,सुशील कुकरेती,संदीप कुकरेती,आदि कुल पुरोहित मौजूद रहे।।
इस अवसर पर पूर्व डीआईजी राकेश नेगी,ग्राम प्रधान ममता नेगी,महिला मंगल दल थनूल बसंती देवी सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *