उत्तराखंडसंपादकीय

Doon Samachar….राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राम माधव को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी है। सांसद बांसुरी स्वराज और वरिष्ठ नेता अरविंद मेनन को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, लंबे समय से प्रदेश प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा छुट्टी दे दी गई है।

दुष्यंत गौतम करीब छह साल तक उत्तराखंड के प्रभारी रहे। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े  राजनीतिक विवाद के दौरान उनका नाम भी चर्चा में रहा था। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था।

ad12

हाल में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भी गौतम को जगह नहीं मिली थी। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राम माधव की नियुक्ति को संगठन में बदलाव की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने इसके साथ ही कई राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *