Laldhang News….रंग लाया ग्रामीणों का संघर्ष…रवासन नदी पर बनेगा आयरन पुल| क्षेत्रवासियों में खुशी. गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
हरिद्वार। रवासन नदी पर 250 मीटर लंबे आयरन पुल के निर्माण को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि विधायक के अथक प्रयासों से शासन और प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए महज 40 दिनों में पुल निर्माण को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने इसे विधायक की ओर से क्षेत्रवासियों को दिया गया तोहफा बताया।

40 दिनों में शासन से मिली मंजूरी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
गुरजीत लहरी ने बताया कि 9 सितंबर 2026 को विधायक ने ग्रामीणों के साथ रवासन नदी पर सांकेतिक धरना देकर मुख्यमंत्री से पुल निर्माण के लिए तत्काल वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की थी। इससे पहले ग्रामीणों ने भी अपनी मांग को लेकर 31 दिनों तक धरना दिया था। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर लोगों ने खुशी जताई है।

विधायक ने कहा कि रवासन नदी में पूर्व में हुई दुर्घटनाओं और आर्यन भट्ट की मौत की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से लगातार पत्राचार और वार्ता की। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप आयरन पुल के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिल सकी है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विधायक ने यह भी कहा कि पीली पड़ाव से मीठीबेरी को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की ओर से वन विभाग को सड़क निर्माण के लिए धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुल और सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर शैलेन्द्र पाठक, टीकाराम सैनी, विजेंद्र सैनी, सद्दाम, यूसुफ, हनीफ, टीकम, अर्जुन, गौरव ठाकुर, हक्कीमुल्ला उस्मानी, खेम सिंह, पूर्व प्रधान दीपक सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
