Pauri News…साकनी बड़ी में 47वें रामलीला मंचन की धूम: नई पीढ़ी व महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, राज्याभिषेक आज|जगमोहन डांगी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
जगमोहन डांगी की Report
कल्जीखाल (पौड़ी गढ़वाल)। विकास खंड कल्जीखाल की पट्टी पूर्वी मनियारस्यूं स्थित साकनी बड़ी गांव में आयोजित 47वां रामलीला मंचन क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 14 नवंबर से शुरू हुए इस आयोजन के माध्यम से गांव की नई पीढ़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रही है।


आयोजन की खास बात यह रही कि इस बार मंच पर अभिनय हो या पर्दे के पीछे डार्क रूम का संचालन, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी अधिक देखने को मिली।
आठ दिवसीय मंचन और विशेष आकर्षण
जहां आमतौर पर अन्य गांवों में सात दिवसीय रामलीला का मंचन होता है, वहीं साकनी बड़ी की रामलीला आठ दिवसीय होती है। पहले दिन के मंचन का यहां विशेष महत्व है, जिसमें शिव लीला, कैलाश पर्वत उठाने का प्रयास, इंद्र और मेघनाथ युद्ध तथा मेघनाथ और शेषनाग युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया।
आठ दिवसीय रामलीला के सातवें दिन कुंभकर्ण, मेघनाथ और लंकापति रावण के वध का जीवंत मंचन किया गया। शेष लीला 21 नवंबर को श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न होगी।

अतिथियों की उपस्थिति और प्रमुख पात्र
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय डबराल ने किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान रहने के समय से ही उन्हें साकनी बड़ी की रामलीला में अतिथि बनने का अवसर मिलता रहा है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान विजय दर्शन, पूर्व प्रधान जसपाल नेगी, संजय नेगी, पूर्व छात्र नेता आशीष नेगी, मोहित कुमार, नवीन जुगराण, शुभम पटवाल, लोक गायक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कुमार तथा लोक गायक सुरजीत पंवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रामलीला समिति के अध्यक्ष सोबन सिंह रावत, पूर्व निर्देशक एवं कलाकार प्रताप सिंह रावत, राकेश रावत, देवेंद्र पंवार, जसवंत सिंह, ग्राम प्रधान साकनी बड़ी अर्चना पंवार तथा समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों और दूर-दराज से पहुंचे दर्शकों का स्वागत व अभिनंदन किया।

मंचन में प्रमुख भूमिकाएं निभाने वाले कलाकारों में:

- राम: रवींद्र
- लक्ष्मण: तनुज रावत
- भरत: प्रकाश रावत
- शत्रुघ्न: सागर नेगी
- सीता: विकास पंवार
- हनुमान: रघुवीर सिंह
पूरे रामलीला मंचन का संचालन हरि सिंह नेगी द्वारा किया गया।
