उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang News….गुलदार ने गाय के बच्चे को मार डाला |गीता जोशी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

लालढांग। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार सुबह गुलदार ने ग्रामीण देवेंद्र सिंह की गौशाला में घुसकर गाय के करीब छह माह के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन बिट अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रसूलपुर गांव में गुलदार ने ग्रामीण की गौशाला में घुसकर गाय के लगभग छह माह के बच्चे को मार दिया। घटना के संबंध में पंचनामा भरने के बाद मुआवजे के लिए रिपोर्ट रेंज कार्यालय भेजी जाएगी।

ग्रामीणों में दहशत, सड़क किनारे झाड़ियों में छिपे रहने से स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा

झाड़ियों में छिपा रहता है गुलदार

ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले कई दिनों से गुलदार आबादी क्षेत्र में लगातार दस्तक दे रहा है। गांव की सड़क के किनारे उगी झाड़ियों में गुलदार के छिपे रहने की आशंका बनी रहती है। इससे सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों और विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ad12

ग्राम प्रधान ने बताया कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से झाड़ियों की जल्द सफाई कराने और गुलदार की सक्रियता को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *