Uttarakhand News…व्यवस्थाएं परखने को ट्रांजिट कैंप पहुंचे विधायक|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शौचालयों में गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताई।

विधायक अग्रवाल ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को यात्रियों से सहयोगपूर्ण व्यवहार के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक उपचार, बैठने और पंखों की समुचित व्यवस्था पर भी जोर दिया।

मौके पर एसडीएम योगेश महरा ने बताया कि पंजीकरण के 30 काउंटरों के साथ 10 मोबाइल काउंटर भी संचालित किए जाएंगे। मौके पर विशेष कार्याधिकारी प्रजापति नौटियाल, मुख्य नियंत्रक चारधाम यात्रा मनमोहन सिंह, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, मनोज ध्यानी, निवेदिता सरकार, राधेश्याम जाटव, अनिरुद्ध शर्मा, विनायक कुमार, संजीव पाल, सुधा असवाल आदि मौजूद रहे।
