उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News……PWD ने बनाया 5 वर्षों के विकास का मास्टर प्लान |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले पांच वर्षों के प्रस्तावित कार्यों से संबंधित लोक निर्माण विभाग की मास्टरप्लान बुक का विमोचन किया। सीएम ने इसे राज्य के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मास्टर प्लान राज्य में मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने इसे ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में सहायक बताते हुए कहा कि उत्तराखंड में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं, जिन्हें इस विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सड़क और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तेजी आई है। सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नवाचार और तकनीक आधारित विकास पर जोर दे रही है। यह भी कि उत्तराखंड तेजी से एक प्रमुख पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है। ऐसे में पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निरंतर प्राथमिकता में है। वहीं, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पुस्तिका में 100 से अधिक परियोजनाओं को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसमें सड़क कनेक्टिविटी, ब्रिज डेवलपमेंट, सड़क सुरक्षा, स्लोप प्रोटेक्शन, तकनीक, वित्तीय प्रबंधन और नीति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। बताया कि आवश्यकता के अनुसार इसमें समय-समय पर संशोधन भी किए जाएंगे।

ad12

बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, प्रमुख अभियंता राजेश चन्द्र शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत रावत, राजेन्द्र सयाना, अधीक्षण अभियंता मनोज बिष्ट, अरुण पाण्डेय, अधिशासी अभियंता बी.एन द्विवेदी, राजेश कुमार, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *