उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand….दिवाली पार्टी के बाद दोस्तों में विवाद, Clickकर जानिये और क्या हुआ

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। राजधानी देहरादून में दिवाली पार्टी के बाद युवकों के बीच हुए विवाद ने दुखद रूप ले लिया। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सूरी चौक के पास देर रात हुई मारपीट में 15 वर्षीय किशोर अर्श की मौत हो गई। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों के अनुसार, श्रेयस नाम का युवक अर्श को अपने साथ दिवाली पार्टी में ले गया था। पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अर्श के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने पूरे मामले में श्रेयस और उसके साथ मौजूद युवकों पर आरोप लगाए हैं।

ad12

विवाद की वजह और मारपीट में शामिल युवकों की जांच

घटना के पीछे विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, इसे लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में परिजनों के आरोपों और घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। किशोर की मौत से क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *