उत्तराखंडसंपादकीय

CM Help LIne में दर्ज शिकायतों की जमीनी हकीकत देखने निकले CM Dhami | Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की जमीनी हकीकत परखने के लिए जाखन क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। राजपुर अपर रोड स्थित फुटपाथ की खराब स्थिति को लेकर दर्ज शिकायत की समीक्षा से पहले ही मुख्यमंत्री स्वयं मौके पर पहुंच गए।

जाखन निवासी विवेक मदान ने शिकायत में बताया था कि पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, लेकिन बाद में विद्युत विभाग द्वारा अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए इसे खोद दिया गया। कार्य के बाद उचित तरीके से मिट्टी का भरान न होने के कारण फुटपाथ की टाइल्स धंस गईं, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता को साथ लेकर अधिकारियों से वीडियो कॉल पर बात की और मौके की स्थिति दिखाई। उन्होंने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

ad12

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कई स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइन होने के बावजूद तार ऊपर दिखाई दे रहे हैं, जो लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि बिना उचित योजना के बार-बार काम करने से जनता को असुविधा होती है और सरकारी धन की भी बर्बादी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *