laldhang| सुनील बिष्ट ने किया नामांकन| कराया ताकत का अहसास| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, चुनावी डेस्क


लालढांग ग्राम पंचायत की प्रधानी पद पर चुनावी ताल ठोक चुके सुनील बिष्ट पूरी लय में दिख रहे हैं। नामांकन करने के बाद सुनील बिष्ट ने चुनावी मैदान मंे पूरी ताकत झोंक दी है।

वादों व इरादों के साथ सुनील बिष्ट सीधे तौर पर जनता के बीच हैं। दावा कर रहे हैं कि गांव के विकास की नयी कहानी लिखेंगे। हर खाली हाथ को काम से जोड़ा जायेगा। सुनील बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन कर दिया है। नामांकन के दौरान भी सुनील अपनी अपनी ताकत का अहसास कराने की भरपूर कोशिश की है। गांव की सरकार का चुनाव अन्य चुनाव से एकदम अलग होेता है। यहां क्षेत्र व गांव की सियासी पकड़ व पहुंच भी काफी मायने रखती है। ऐसे में इस चुनाव में काफी कुछ इस पर निर्भर करेगा कि नेताजी की गांव व क्षेत्र स्तर पर पकड़ व पहुंच कितनी मजबूत है। फौरीतौर पर देखा जाये तो सुनील बिष्ट गांव की सरकार के चुनाव की कसौटी काफी हद तक फिट बैठते हैं। हालांकि, फैसला जनता को ही करना है।

ad12


बहरहाल, सुनील बिष्ट लालढांग ग्राम पंचायत की प्रधानी पद पाने को पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं। आने वाले कुछ दिन और भी महत्वपूर्ण होंगे। इस दिनों में सुनील बिष्ट की रणनीति व राजनीति दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *