26 February @ एक Click जानिये आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

सिटी लाइव टुडे, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।  करियर में उन्नति व प्रगतिकारक कारक अवसर मिल सकते हैं। शारीरिक तौर पर आप ऊर्जावान  व बौद्धिक तौर पर रचनात्मक रहने वाले हैं। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। लम्बित कार्यों का निस्तारण भी संभव है। रूके हुए पैसों की वापसी की संभावना बन रही है। 

    वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते  रहेंगे। हालाँकि थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति भी रह सकती है। बहुत आवश्यक न हो तो भ्रमण से परहेज़ करें। पैसों का अपव्यय संभव है। थोड़ी बहुत मानसिक तनाव से भी आप जूझ सकते हैं।  प्रस्तावित कार्यों व रोज़गार संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी।

   मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। दैनिक  कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में आज आपके लिए कुछ उन्नतिकारक संभावनाएं भी बन सकती हैं। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज समाधान के लिए  पहल करना अच्छा रहेगा। लाभ के साधनों में सुधार होगा। शिक्षा संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। बीमा बचत धनराशि की प्राप्ति का भी योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है।

    कर्क राशि- आज का दिन भी आपके काफी अच्छा रहने वाला है। दैनिक  कार्यों से अपेक्षित संतोष व लाभ प्राप्त होगा। यदि आप करियर में किसी प्रकार का परिवर्तन,पदोन्नति अथवा विस्तार की चाहत रखते हैं, तो आज आपको  आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। नई नौकरी का  प्रस्ताव आपको मिल सकता है। लाभप्रद  यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। 

    सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि  थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव संभव है। लेक़िन दैनिक आय यथावत बनी रहेगी।  विदेश व शिक्षा संबंधी  योजनायें हल होंगी। भाग्य का साथ होने से आपके सोचे हुए  कार्य सिद्ध हो सकते हैं।  घर परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। प्रोपर्टी से विशेष लाभ मिल सकता है।


    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन जोख़िम वाले कार्यों से आपको दूर रहना होगा। धन निवेश की योजनायें  टाल देनी उचित रहेंगी।  आज आपकी प्रवृत्ति रिस्क लेने वाली रह सकती है। अतः बिना सोच-विचार के रिस्क लेने से बचना होगा।  

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज उन्नति कारक अवसर हासिल हो सकते हैं। पैसों की कमी व संसाधनों की कमी के कारण रुके कार्य हल होंगे। नवीन रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होते हुए दिखाई दे सकते हैं। लेक़िन निर्णय लेने की स्थिति में  चूक होने व पारिवारिक विवाद होने की संभावना भी बन रही है।

 वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहने वाला है।करियर से जुड़े कार्यों से आज आपको संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ होगा। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष की सफलता को लेकर संघर्षरत हैं, तो आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।   

  धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए  सामान्य शुभ  रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालांकि आज भागदौड़ अधिक रह सकती है।   विदेश गमन संबंधी योजनायें हल होंगी। आज आपके मन में अस्थिरता व प्रवृत्ति संशयात्मक  रह सकती है। क्रोध की भी अधिकता रह सकती ।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि व्यर्थ के कार्यों में समय जाया भी हो सकता है। अतः आज आपको दैनिक कार्यों में ही अधिक समय देना चाहिए। भूमि-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। हालाँकि आज आपके आत्मविश्वास में कमी व मानसिक अस्थिरता रहने की संभावना बन रही है।अनावश्यक भ्रमण से भी आपको परहेज़ करना चाहिए।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य  पूर्व दिनों  की भाँति चलते रहेंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। यद्यपि धन अपव्यय संभव है। आज आपको धन प्रवंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मन की अस्थिरता व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *