उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News…IDPL में 20 नवंबर को मनेगा ईगास पर्व |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, आईडीपीएल में 20 नवम्बर को उत्तराखंड का लोकपर्व ईगास धूमधाम से मनाया जाएगा। इस सांस्कृतिक समारोह में जहां पद्मश्री प्रीतम भरतवाण जागरों से समां बांधेंगे। वहीं, परंपरागत भैलों के खेल के साथ पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को मिलेगा।

सोमवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजन को लेकर पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने जानकारी दी। बताया कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजने के उद्देश्य से ईगास पर्व आयोजित किया जा रहा हे।

उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी विशिष्ट अतिथि होंगे। बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है।

ad12

अनीता ममगाईं ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से लोकपर्व के आयोजन में बड़ी संख्या में शिरकत करने की अपील की है। प्रेसवार्ता में पार्षद सिमरन उप्पल, राजेश कोठियाल, राजेश नौटियाल, घाट रोड व्यापार सभा अध्यक्ष पंकज शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, गौरव कैंथोला, अजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *