Uttarakhand News…कांग्रेसियों ने यज्ञ कर की बारिश रोकने को प्रार्थना|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। उत्तराखंड में अतिवृष्टि को रोकने के लिए कांग्रेसजनों ने गंगातट पर आयोजित महायज्ञ में आहूतियां डाली। इस अवसर पर उन्होंने आपदा में मारे गए लोगों की आत्मशांति की प्रार्थना के साथ ही तर्पण भी किया।

सोमवार को महानगर कांग्रेस द्वारा त्रिवेणीघाट में आयोजित महायज्ञ में कांग्रेसजनों ने आहूतियां अर्पित कर इंद्रदेव से बारिश रोकने की प्रार्थना की। इसके बाद गंगातट पर आपदा में मृतकों की आत्मा शांति व मोक्ष के लिए तर्पण कर्म संपन्न किया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से सैकड़ों घर और जीवन तबाह हो गए। इसलिए हमारे द्वारा गंगातट पर इंद्रदेव से प्रार्थना की गई। कहा कि कांग्रेस इस कठिन घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

मौके पर भगवान सिंह पंवार, मदन मोहन शर्मा, प्रवीण जैन, चंदन सिंह पंवार, ललित मोहन शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ट, देवेन्द्र प्रजापति, मदन शर्मा, अभिनव मलिक, ऋषभ राणा, जगजीत सिंह जग्गी, अशोक शर्मा, राजेंद्र कोठारी, विक्रम भंडारी, शोभा भट्ट, अरविन्द जैन, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *