Uncategorizedउत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…गूलर बस हादसे में 09 हुई मृतकों की संख्या, सूची जारी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, टिहरी जिले के गूलर पुल के समीप मंगलवार तड़के हुए भीषण बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़.कर नौ हो गई है। जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। मृतकों में बस चालक और परिचालक भी शामिल हैं। सभी घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। डीएम नितिका खंडेलवाल और एसएसपी श्वेता चौबे मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 4ः50 बजे गूलर पुलिस चौकी से पुल के पास एक यात्री बस के करीब 80 फीट नीचे गूलर गाड़ (नदी) में जा गिरी है। जिसके तत्काल बाद मुनिकीरेती और नरेंद्रनगर से पुलिस टीमें, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा राहत दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

इसबीच शिवपुरी स्थित आईटीबीपी कैंप से भी टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस, निजी अस्पतालों और एलएंडटी व नवयुगा कंपनी की एंबुलेंस से 25 घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।

बताया गया कि विश्वनाथ सेवा की बस संख्या यूके 09 पीए 9779 मंगलवार तड़के 3ः15 बजे हरिद्वार से 34 यात्रियों को लेकर जोशीमठ के लिए रवाना हुई थी। गूलर पुल के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट नीचे गूलर गाड़ में जा गिरी। दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटनास्थल से पीड़ितों का सामान निकालकर चौकी में रखवाया गया है। वहीं, घायलों के उपचार और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है।

हादसे में मृतकों की सूची
1. विक्की (37) पुत्र सेवाराम, निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।
2. पुन्नू (55) पुत्र घुंघरू, निवासी मैखंडी, टिहरी गढ़वाल।
3. राज राय पुत्र द्वारकानाथ राय, निवासी पश्चिम वजीर, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल।
4. राजेंद्र सिंह (48) पुत्र कुंदन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग (बस चालक)।
5. अनुज भंडारी (27) पुत्र अतर सिंह, निवासी बढ़ल, शिवपुरी, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल (हेल्पर/परिचालक)।
6. दीपक गुप्ता (50) पुत्र केदारनाथ गुप्ता, निवासी शहडोल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
7. विकास गुप्ता (60) पुत्र केदारनाथ गुप्ता, निवासी शहडोल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
8. रोहित कश्यप (35) निवासी संभल, चंदौसी, उत्तर प्रदेश।
9. सुशील प्रताप सिलोडी (55) पुत्र ब्रह्मानंद, निवासी गोपेश्वर, चमोली।

ad12

घायलों की सूची
1. मोहम्मद वहाब अंसारी (22) पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड।
2. राहुल कुमार (24) पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।
3. अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर।
4. प्रत्यूष (23) पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर।
5. अर्जुन सौरन (34) पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड।
6. बुधन मुर्मू (50) पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड।
7. आयरा (3) पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम।
8. नूर जहां (26) पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम।
9. राजकुमार (32) पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम ऊपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड।
10. जतिन (21) पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली।
11. पंकज नेगी (31) पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग।
12. संतोष कुमार (38) पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार।
13. वीरेंद्र सिंह (58) पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली।
14. मुन्ना सिंह (28) पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड।
15. सागर (21) पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश।
16. खुशी भट्ट (19) पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़।
17. नवीन (31) पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
18. परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।
19. आसापंथ (64) पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।
20. पंकज कांडपाल (42) पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।
21. अंजू (32) पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल।
22. आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
23. रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।
24. दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
25. रामा प्रसाद घोष (62) पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *