BJP @ पोखरियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


भाजपा ने जितेंद्र पोखरियाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जितेंद्र को भाजपा ने जिला कार्यकारिणी सदस्य गैंडीखाता का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही जितेंद्र पोखरियाल का सियासी कद भी बढ़ गया है और जिम्मेदारी का बोझ भी कंधों पर आ गया है।

जितेंद्र पोखरियाल का वादा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है उसका ईमानदारी से निर्वहन किया जायेगा।

जितेंद्र पोखरियाल का भाजपा में अच्छा-खास प्रभाव है। उनकी सक्रियता और लोकप्रियता भी क्षेत्र में प्रभावशाली है। समाज के तमाम कार्यों में उनकी सक्रियता समय≤ पर देखने को मिलती है। अब भाजपा ने जितेंद्र पोखरियाल को बड़ी जिम्मेदारी देकर उनपर भरोसा किया है।

ad12

इसके लिये जितेंद्र पोखरियाल ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल आदि आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *