उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News….धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल), प्रसिद्ध मां धारी देवी मंदिर के समीप करीब 100 वाहनों की क्षमता वाली आधुनिक दो मंजिला पार्किंग विकसित करने की योजना पर कार्यवाही तेज हो गई है। इसके लिए कलियासौड़ में 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर जीआईएस से भू-सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है।

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशन में परियोजना की प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया चल रही है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अनुसार चिह्नित भूमि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 के बाईं ओर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के जलाशय की डाउन साइड टर्निंग साइट के समीप स्थित है। निर्धारित शर्तों के अधीन भूमि को पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया है।

प्रस्तावित योजना के तहत लगभग 20 मीटर × 70 मीटर क्षेत्र में दो मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसकी क्षमता करीब 100 ईसीएस (इक्विवेलेंट कार स्पेस) होगी। परियोजना के लिए कार्यदायी संस्था नामित करने के संबंध में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी की ओर से सचिव आवास, उत्तराखंड शासन को पत्र भेजा गया है। संस्था का चयन होने के बाद स्थल का आर्किटेक्चरल डिजाइन तैयार कराया जाएगा। इसके बाद मान्यता प्राप्त स्ट्रक्चरल इंजीनियर से संरचनात्मक डिजाइन तैयार कराया जाएगा, ताकि निर्माण में सुरक्षा और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।

हालांकि, परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है। अभिलेखों में चिह्नित भूमि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के नाम दर्ज है, जिसका प्रबंधन वर्तमान में अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी लिमिटेड कर रही है। भूमि हस्तांतरण के लिए संबंधित कंपनी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करना आवश्यक है। इसके बाद भूमि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी के पक्ष में हस्तांतरित की जाएगी।

ad12

बता दें कि मां धारी देवी मंदिर में वर्षभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्वों के दौरान यहां वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में प्रस्तावित पार्किंग बनने से वाहन खड़े करने की समस्या कम होगी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *