द्वारीखाल बुलेटिन@ विज्ञान प्रदर्शनी में बताये स्वरोजगार के गुर| कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल, द्वारीखाल


स्कूलों में विज्ञान जागरुकता मेलों का आयोजन बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इन मेलों में स्कूलो मैं वैज्ञानिकों द्वारा गयी रोजगार परक तैयार की गयी वस्तुओं और उनकी क्रियाओं का पदर्शन करके स्वरोजगार की और दूरगामी कदम है। स्कूलो में संचालित मेलों की उपलब्धता तथा कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने विज्ञान मेला एक अच्छे रंगमंच के रूप में कार्य कर रहा है। इसी के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिल्ली के सौजन्य से सहयोगी संस्था जन कल्याण सेवा समिति कोटद्वार द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में आयोजित किया गया जिसमें खेल विज्ञान, चमत्कारों के पीछे विज्ञान, मिलावटी सामान की जाँच, विज्ञान के माडल, कृषि संबंधी अपना गाँव अपना रोजगार को स्टाल के माध्यम से छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज सहयोगी संस्था के संरक्षक एसयमसी अध्यक्ष कमल उनियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के संस्थापक पूर्णानन्द गोस्वामी संस्था द्वारा लगाये गए स्टालो का छात्रो का निरीक्षण कराकर स्टालो के बिषय
में बताया। प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने जन कल्याण समिति का अपने विद्यालय में विज्ञान मेले के आयोजन करने के लिए बधाई दी और कहा इन मेलो की सफलता के लिए विद्यार्थीयो को विभिन्न कौशलो के विकास के लिए पर्याप्त अवसर मिलते हैं।


संस्था के वैज्ञानिक कुमारी रोहणी ने कहा दीपक जलाना, मत्रोचारण कर जल निकालना, त्रिशूल को जीभ के आरपार करना केमिकल के प्रयोग से गहना चमकाना चमत्कार के नाम पर लोगो को लूट लिया जाता है। संरक्षक पूर्णानन्द गोस्वामी तथा वैज्ञानिक देवेन्द्र नागर ने खाद्य पदार्थो के मिलावट के बारे मे बताया हम असली व नकली मिलावटी खाद्य पदार्थो नहीं पहचान पाते जिससे स्वास्थ्य एवम धन की हानि होती है। वैज्ञानिक रजनीश रावत ने के बारे में बताया कि अमूल्यता जल संरक्षण संवर्धन कैसे किया जाये। परीक्षण किट द्वारा पीनी शुद्ब करने के उपाय बताये। वैज्ञानिक स्मिता शर्मा ने एल ई डी बल्ब बनाने की प्रक्रिया व रोहणी द्वारा राकेट लान्चर करने की विधि बतायी।
संस्था द्वारा सर्वश्रेष्ठ विज्ञान माडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थीयो को पुरस्कार तथा नगद राशि दी गयी।

ad12

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष करन डोगरा शिक्षक अजय कंडवाल, राजेश भारद्वाज विनीता देबी सीमा रावत रेखा ध्यानी प्रमोद कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *