Tuesday, October 27, 2026
Latest:
उत्तराखंडसंपादकीय

सड़क पर मृत मिला गुलदार| जानिये कहां| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज थराली के देवसारी गांव में मोटर सड़क पर एक गुलदार मृत मिला। वन विभाग मृत गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय देवाल ले गया। गुलदार की मौत का कारण गुलदारों का आपसी संघर्ष माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की तड़के देवसारी के गिवाईगैर नामक तोक के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचना दी कि देवसारी मोटर सड़क पर आबादी के बीचोंबीच एक गुलदार घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने वन बीट ग्वालदम के बीट अधिकारी सहित अन्य वन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा, किन्तु जब तक वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, गुलदार दम तोड़ चुका था।

ad12

वन विभाग के फोरेस्ट गार्ड रघुवीर लाल टम्टा, कैलाश भट्ट उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए देवाल ले गए। रेंजर हरीश थपलियाल ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि शुक्रवार की देर रात से ही गुलदारो के बीच संघर्ष होने की बात कही गई। बताया जा रहा है कि संघर्ष के दौरान ही गुलदार की पहाड़ी से गिर कर मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *