उत्तराखंडधार्मिक

Pauri..: थापला और धारी की रामलीला में उमड़ी भीड़, मंचन ने किया भावविभोर.पौड़ी की तनुप्रिया सुंदरियाल के क्या कहने,|जगमोहन डांगी की Report

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी गढ़वाल (कल्जीखाल): विकास खंड कल्जीखाल के पट्टी मनियारस्यूं स्थित थापला गांव की प्रसिद्ध रामलीला के चौथे दिन ‘शूर्पणखा की नासिका छेदन’ का प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शूर्पणखा की भूमिका में पौड़ी की तनुप्रिया सुंदरियाल के सशक्त अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। रात्रिकालीन मंचन में बाहर से आए मेहमान कलाकारों और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते पौड़ी, सतपुली और स्थानीय क्षेत्रों से भारी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं।

प्रमुख किरदारों में इन्होंने जमाया रंग थापला की रामलीला में दिल्ली पुलिस में कार्यरत एसीपी संजय असवाल (राम), योगेंद्र कुकरेती (लक्ष्मण), दीपक बिष्ट (भरत), आशीष रावत (शत्रुघ्न) और टीना नेगी (सीता) की भूमिका निभा रही हैं। अन्य महिला किरदारों में दीपिका चौहान, संध्या चौहान और आयुषी शामिल हैं, जबकि सुदेश और बंटी नैथानी कई वर्षों से रावण और हनुमान की अहम भूमिका निभा रहे हैं। संगीत में मनोज पोखरियाल, शिवम पंत और राघव गोदियाल योगदान दे रहे हैं। निर्देशक अनिल नैथानी व संयोजक संजय असवाल के निर्देशन में हो रहे इस आयोजन में अध्यक्ष गिरीश बिष्ट, उपाध्यक्ष दलवीर सिंह रावत, दिनेश कुकरेती और मनोज रावत सहित पूरी समिति अतिथियों का भव्य स्वागत कर रही है।

ad12

धारी की रामलीला में सीता हरण और जटायु वध के दृश्य ने किया भावविभोर दूसरी ओर, दोपहर में आयोजित होने वाली धारी गांव की प्रसिद्ध रामलीला के पांचवें दिन सीता हरण और पक्षीराज जटायु के श्रीराम की गोद में प्राण त्यागने के मार्मिक दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन देखने देहरादून से पहुंचे कांग्रेस नेता विनोद चौहान ने कहा कि वे 12 साल बाद यहां आए हैं और धारी की रामलीला लोगों की आस्था व श्रद्धा का प्रतीक है। उनके साथ मंगल सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी भी मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि प्रधानाचार्य जयदीप रावत, मंच संचालक सोहन रावत और ग्राम प्रधान मदन सिंह रावत ने सभी दर्शकों व मेहमानों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *