उत्तराखंडशिक्षा

कण्वघाटी महाविद्यालय में NSS का स्वच्छता अभियान: स्वयंसेवकों ने चलाया व्यापक सफाई कार्यक्रम |कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी (कोटद्वार) में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वाधान में एक दिवसीय नियमित शिविर के अंतर्गत भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

अभियान का सफल संयोजन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता अहलावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर, कक्षाओं, पुस्तकालय तथा आसपास के विस्तृत क्षेत्र में साफ-सफाई की। स्वयंसेवकों द्वारा परिसर से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिश्चंद्र ने कहा, “स्वच्छता ही सेवा है और स्वच्छ परिसर ही स्वस्थ मन का आधार है। जब हमारा परिसर स्वच्छ होगा, तभी हमारा मन भी स्वच्छ और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।” उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान न मानकर अपनी दिनचर्या और आदत में शामिल करें।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “NSS का मूल ध्येय वाक्य ‘मैं नहीं, आप’ (Not Me But You) है, और यही भावना इस स्वच्छता अभियान की आत्मा है। विद्यार्थी समाज में स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर बनकर संदेश फैलाएं। यदि प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर और मोहल्ले को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो पूरा समाज स्वतः स्वच्छ हो जाएगा।”

ad12

अभियान के दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कार्यालय कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी NSS स्वयंसेवकों को स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *