Wednesday, November 25, 2026
Latest:
उत्तराखंडसंस्कृति

Pauri…लोक संस्कृति की छटा बिखेरकर संपन्न हुआ बैकुंठ चतुर्दशी मेला|जगमोहन डांगी की Report

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी/बलोड़ी, संवाददाता। मंडल मुख्यालय पौड़ी से सटी गगवाड़स्यूं घाटी के सिद्धपीठ देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोड़ी परिसर में आयोजित पांच दिवसीय 11वें बैकुंठ चतुर्दशी मेले का मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक गिरीश सनवाल, गढ़वाली फिल्मों के अभिनेता गौरव गैरोला, उभरती कलाकार तनुप्रिया सुंदरियाल समेत स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, चिरपरिचित हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने अपने तीखे और चुटीले व्यंग्यों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस दौरान मेला समिति की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

स्थानीय प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
अंतिम दिवस हास्य कलाकार संदीप चिल्बट ने गुदगुदा।

इससे पूर्व समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य शांति देवी, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल परमेंद्र कुमार बिष्ट तथा उपायुक्त खाद्य सुरक्षा राजेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला गगवाड़स्यूं घाटी की समृद्ध लोक सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक है। वहीं, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा परमेंद्र कुमार बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की पारंपरिक और समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में नई पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत सराहनीय है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा और मेला संयोजक जगत किशोर बड़थ्वाल ने जानकारी दी कि वर्ष 2016 में प्रारंभ हुए इस मेले का आयोजन क्षेत्र के 34 गांवों के ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग और स्थानीय जन सहभागिता से निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने आयोजन को सफल व यादगार बनाने में योगदान देने वाले सभी क्षेत्रवासियों, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ad12

इस मौके पर थानेश्वर महादेव समिति के अध्यक्ष एवं हमारे संवाददाता जगमोहन डांगी को भी विगत वर्षों में आयोजन के प्रसारण व सहयोग के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *