श्रीरामलीला महोत्सव: मंच पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, कुम्भकर्ण और मेघनाद वध का जीवंत मंचन |गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग (हरिद्वार)। मोहल्लापुरी स्थित श्री श्री ग्राम देवता आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य श्रीरामलीला महोत्सव के बारहवें दिन (बुधवार) कुम्भकर्ण वध और मेघनाद वध की लीला का अत्यंत मनमोहक और भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

श्रीरामलीला महोत्सव: रंगमंच पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, कुम्भकर्ण और मेघनाद वध का हुआ जीवंत मंचन

मंचन का शुभारंभ आज के मुख्य अतिथि रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य (लालढांग) छोटेलाल सिंह सरवानिया जी तथा वरिष्ठ सदस्य व पात्र श्री सलेख सिंह गौड़ जी के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर मंच संचालक एवं प्रवक्ता पुनीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला हमारी आस्था, संस्कृति और लोकजीवन की अनमोल परंपरा है, जिससे हमारी बचपन की अनेक स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, करुणा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। हमारी सांस्कृतिक विरासत आज भी उसी श्रद्धा और समर्पण के साथ पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही है, जिसे देखकर अत्यंत संतोष होता है।
कार्यक्रम के अंत में भव्य आयोजन के लिए समस्त रामलीला कमेटी सदस्यों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
प्रस्तुति / सौजन्य:
पुनीत कुमार
मंच संचालक / प्रवक्ता

श्री श्री ग्राम देवता आदर्श रामलीला कमेटी, मोहल्लापुरी, लालढांग, हरिद्वार (उत्तराखंड)
