उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….देश की संस्कृतियों को जोड़ता है खेल का मैदान |Click कर जानिये किसने कही ये बात

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाजियाबाद में विद्या भारती की ओर से आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की सहभागिता इस आयोजन को विशेष बनाती है। हिमालय के सीमांत क्षेत्रों से कन्याकुमारी और पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों से पूर्वोत्तर तक के खिलाड़ियों का एक मंच पर जुटना लघु भारत का दर्शन कराता है। खेल का मैदान विभिन्न भाषाओं, वेशभूषाओं और संस्कृतियों के लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वर्ष 1952 में गोरखपुर में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना से शुरू हुई संस्था की यात्रा आज देशभर में पहुंच चुकी है। सीमांत, ग्रामीण, जनजातीय और वंचित क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के प्रयास सराहनीय हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहल खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं। उत्तराखंड सरकार भी खेल सुविधाओं के विस्तार, बेहतर प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने पेरिस पैरालंपिक-2024 के रजत पदक विजेता निषाद कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

ad12

इस अवसर पर महेश गुप्ता, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री देशराज शर्मा, सह संगठन मंत्री यतीन्द्र कुमार शर्मा, संयोजक खेल विभाग मुक्तेश बगेशा, डॉ. विजय पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *