” पथरी समाचार “””आशीर्वाद मिला तो खानपुर की तरह होगा हरिद्वार ग्रामीण का विकास’: नसीरपुर कला की नुक्कड़ सभा में बोलीं सोनिया शर्मा|पुष्पराज धीमान की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
पथरी/हरिद्वार, संवाददाता। जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा (35) से संभावित विधायक प्रत्याशी सोनिया शर्मा ने नसीरपुर कला में आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर विधायक चुना, तो हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा का भी खानपुर विधानसभा की तर्ज पर समग्र विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उत्तराखंड के दो प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवसर देकर देख लिया है, लेकिन वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। आज भी क्षेत्र में अनेक समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं और लोग समाधान की आस लगाए बैठे हैं।
आशीर्वाद मिला तो खानपुर की तरह होगा हरिद्वार ग्रामीण का विकास’: नसीरपुर कला की नुक्कड़ सभा में बोलीं सोनिया शर्मा, ग्रामीणों ने सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

आशीर्वाद मिला तो खानपुर की तरह होगा हरिद्वार ग्रामीण का विकास’: नसीरपुर कला की नुक्कड़ सभा में बोलीं सोनिया शर्मा, ग्रामीणों ने सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
सोनिया शर्मा ने स्पष्ट किया कि वे विधायक बनें या न बनें, लेकिन अपने स्तर से हल की जा सकने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण वे स्वयं करने में सक्षम हैं, जबकि कई बड़े कार्य ऐसे हैं जो केवल विधायक निधि की राशि से ही पूरे हो सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने गांव में शीघ्र ही पांच सोलर लाइटें लगवाने तथा क्षेत्र में खेलने वाले बच्चों को सुरेश रैना या मोहम्मद शमी के माध्यम से क्रिकेट किट उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
प्रिंस कुमार, गोलू, नमन, अनुज, आशीष, गुरमीत, हरजीत, मनीष, प्रीतम और पंकज सहित अन्य युवाओं के संयोजन में आयोजित इस नुक्कड़ सभा का संचालन श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता एवं साहित्यकार पंडित पुष्पराज धीमान ‘भुलक्कड़’ ने किया। सभा के दौरान उन्होंने सोनिया शर्मा के पति, खानपुर विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा द्वारा निर्धन परिवारों की कन्याओं के विवाह कराने के कार्यों की सराहना की और कहा कि खानपुर में तेज गति से हुए विकास कार्यों के साथ-साथ ऐसे सामाजिक कार्य लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। साथ ही उन्होंने बसपा प्रत्याशी हाजी इरशाद अली को साधारण व बेदाग छवि का व्यक्ति तथा मौजूदा विधायक अनुपम रावत को कर्मठ व जुझारू जनप्रतिनिधि बताया।

इस मौके पर ग्रामीणों ने एक ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की चार प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग रखी। इनमें नसीरपुर कला की चकबंदी में गांव के निकट खेल का मैदान सुरक्षित रखना, जूनियर हाई स्कूल को उच्चीकृत कर इंटर कॉलेज बनाना, भट्टा कॉलोनी में जल निकासी की व्यवस्था करना तथा कई घरों के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन को अन्यत्र शिफ्ट कराना शामिल है।
