” जय-जय श्रीराम ” चमरिया में 64वीं रामलीला का पर्दा पूजन के साथ भव्य शुभारंभ. बोलो जय श्रीराम, गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
चमरिया/लालढांग: श्री आदर्श रामलीला कमेटी, चमरिया द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में भगवान श्री राम की लीला का मंचन पर्दा पूजन के साथ सादगी एवं श्रद्धा भाव से शुरू किया गया। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित रामलीला अपने 64वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।

लीला के पहले दिन ‘नारद मोह’ का सुंदर मंचन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि लालढांग ग्राम सभा के ग्राम प्रधान सुनील बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रामलीला के अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने मंच से सभी उपस्थित दर्शकों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।


समारोह में पंडित जगदीश अमोली, अरविंद रावत, रंजन बिष्ट, नंदन सिंह रावत, गोपाल अधिकारी, पूरन अधिकारी, देवेंद्र रावत, शैलेंद्र तथा रमेश बिष्ट सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश डोबरियाल एवं निर्देशक कैलाश रावत ने सभी रामभक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
