उत्तराखंडधार्मिक

Pauri News…मनियारस्यूं में रामलीलाओं की धूम: धारी व थापला में मंचन शुरू, साकनी बड़ी में 14 से होगा आगाज |जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी गढ़वाल। जनपद के विकासखंड कल्जीखाल अंतर्गत पट्टी मनियारस्यूं के विभिन्न गांवों में ऐतिहासिक और पौराणिक रामलीला मंचनों का दौर शुरू हो गया है। धारी और थापला गांव में रामलीला का शुभारंभ हो गया है, जबकि साकनी बड़ी में 14 नवंबर से मंचन आयोजित किया जाएगा।

कहां-कहां हो रहा है आयोजन:

  • ग्राम धारी (92वां वर्ष): रामलीला मंचन के निर्देशक दलवीर सिंह रावत ने बताया कि धारी गांव की रामलीला अपने 92वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। यहां बीते दो दशकों से परंपरा के अनुसार दिन के समय रामलीला का मंचन किया जाता है।

ad12

  • ग्राम थापला (108वां वर्ष): थापला की ऐतिहासिक रामलीला 108वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। रामलीला के संयोजक एवं दिल्ली पुलिस में कार्यरत एसीपी संजय असवाल ने बताया कि यहां पारंपरिक रूप से रात्रि में ही मंचन किया जाता है, जिसमें विशेष मेहमान कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाता है।

  • ग्राम दिउसी (पांचवां दिन): पट्टी मनियारस्यूं के ही दिउसी गांव में रामलीला मंचन आज अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है। पूर्व प्रधान पंडित शिव प्रसाद कुकरेती ने बताया कि सदियों पुरानी इस धार्मिक विरासत को आज की युवा पीढ़ी नई तकनीक के साथ आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *