” जय-जय श्रीराम ” अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन|अनिल शर्मा की Report

मौहल्लापुरी रामलीला में अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग, अक्टूबर। हरिद्वार के मौहल्लापुरी गांव में श्री श्री ग्राम देवता आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के तृतीय दिवस पर अहिल्या उद्धार, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रामलीला का आनंद लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मौहल्लापुरी रामलीला में अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राज्य आयकर विभाग में कार्यरत एवं मौहल्लापुरी निवासी योगेन्द्र सिंह चौहान ने किया। मंच पर कलाकारों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म और मर्यादा को दर्शाते हुए विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण किया। विशेष रूप से सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद के मंचन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

रामलीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य की असत्य पर, धर्म की अधर्म पर और मर्यादा की अहंकार पर विजय का संदेश दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों और कलाकारों का आभार व्यक्त किया।
