उत्तराखंडधार्मिक

Dwarikhal…ग्वीन बडा रामलीला का शानदार मंचन: सीताहरण के प्रसंग ने नम की रामभक्तों की आंखें|कमल उनियाल की Report

Share this news

पौड़ी/उत्तराखंड:

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक, आस्था और संस्कृति को जीवंत रखने वाली नवीन रामलीला कमेटी, ग्वीन बडा (विकास खंड द्वारीखाल, जनपद पौड़ी) में आस्था और श्रद्धा का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। यहां कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर रामभक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।

जिला पंचायत सदस्य ने किया शुभारंभ

रामलीला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य (सुराड़ी) अर्जुन सिंह नेगी ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की मुख्य पहचान है। ऐसे आयोजनों से सभी को भगवान राम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलती है।

मार्मिक रहा सीताहरण का प्रसंग

रामलीला के षष्टम दिन के मंचन में शूर्पणखा की माया, लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटना और रावण द्वारा छल से माता सीता का हरण करने जैसे प्रमुख प्रसंगों का बेहद प्रभावशाली मंचन किया गया। सीताहरण के इस अत्यंत मार्मिक प्रसंग को देखकर उपस्थित रामभक्तों की आंखें नम हो गईं।

कलाकारों के शानदार अभिनय ने बटोरी वाहवाही

मंच पर विभिन्न पात्रों ने अपने बेहतरीन अभिनय और संवाद अदायगी से समां बांध दिया:

ad12

  • रावण के पात्र: पवन रावत
  • शूर्पणखा के पात्र: आशीष रावत
  • राम के पात्र: अक्षय रावत
  • सीता के पात्र: आदि रावत
  • भरत के पात्र: शिया पंवार

सभी कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर पत्रकार कमल उनियाल ने कहा कि रामलीला के माध्यम से हमारी समृद्ध संस्कृति नई पीढ़ी तक पहुँचती है, साथ ही यह हमें मर्यादा, धर्म, संस्कार और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *