उत्तराखंडधार्मिक

Pauri….थानेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां शुरू, 23 नवंबर को होगा भव्य आयोजन|जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

थानेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियां शुरू, 23 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी जनपद के पट्टी मनियारस्यूं अंतर्गत ग्राम थनूल स्थित सिद्धपीठ थानेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 23 नवंबर को प्रसिद्ध बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में एक अहम बैठक संपन्न हुई।

बैठक में विशेष रूप से संतान प्राप्ति की कामना लेकर आने वाले निस्संतान दंपतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

चल रहे हैं साफ-सफाई और सजावट के कार्य: मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर परिसर में रंग-रोगन, विद्युत व्यवस्था और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, महिला मंगल दल की अध्यक्ष बसंती देवी के नेतृत्व में मंदिर परिसर व संपर्क मार्गों पर झाड़ियों की कटाई और स्वच्छता अभियान लगातार जारी है।

प्रशासन को भेजा जाएगा ज्ञापन: मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन को मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन डांगी के नेतृत्व में ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

बाहरी प्रांतों से भी पहुंचते हैं श्रद्धालु: समिति के अनुसार, वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी के युग में सोशल मीडिया के माध्यम से मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है, जिससे बड़ी संख्या में बाहरी प्रांतों से भी निस्संतान दंपत्ति यहां पहुंचते हैं। हालांकि, पारंपरिक ‘खड़ा दिया’ (दीपक जलाकर मन्नत मांगने) अनुष्ठान करने वाले दंपतियों की सटीक संख्या का पहले से अनुमान लगाना कठिन होता है। इसके अलावा, मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रवासियों के भी लौटने की संभावना है।

ad12

बैठक के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान थनूल देवेंद्र सिंह रावत, मंदिर समिति के संरक्षक बीएस नयाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष बसंती देवी, पूर्व प्रधान उमा देवी, पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी देवी, मीना देवी, गीता देवी, महेश्वरी देवी और सरोजनी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *