उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल का समापन |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

बदरीनाथ, सितम्बर। बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना और जिला प्रशासन की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ सम्पन्न हो गया। महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी लोक संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों से है। राज्य सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र के साथ संस्कृति संरक्षण और विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमांत क्षेत्रों में सड़क, बिजली, दूरसंचार, पर्यटन और आजीविका से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। मिलेट मिशन, एप्पल मिशन, होम स्टे, कृषि, बागवानी, पशुपालन और शीतकालीन पर्यटन जैसी गतिविधियों से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

महोत्सव परिसर में धामी ने स्थानीय उत्पादों, महिला स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से स्थानीय उत्पादों और पहाड़ी व्यंजनों की जानकारी ली। वहीं, सीएम ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

वहीं, सीएम धामी ने भारतीय सेना की सैन्य प्रदर्शनी को भी देखा। उन्होंने हथियारों और सैन्य उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सेना की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के साथ राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करने में सहायक हैं।

इससे पूर्व सीएम ने बामणी गांव में नंदा अष्टमी उत्सव में भी प्रतिभाग किया। कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

ad12

मौके पर जीओसी-इन-सी सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी-इन-सी उत्तर भारत एरिया लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा, दायित्वधारी हरक सिंह, ब्रिगेडियर गौरव बत्रा, माधव प्रसाद सेमवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्त्वाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, विनोद कनवासी, अरुण मैठाणी, डीएम गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *