उत्तराखंडसंपादकीय

25 से ब्लॉक और तहसीलों में लगेंगे बहुद्देशीय शिविर |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में सचिवालय में ‘सेवा सेतु,  सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। उनियाल ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी ब्लॉक और तहसील स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभागों के स्टॉल और प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पात्र लोगों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में मेडिकल कैंप लगाने के साथ ट्री प्रोटेक्शन एक्ट और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

मंत्री ने जिलाधिकारियों को शिविर की तारीख, स्थान, नोडल अधिकारी, योजनाओं और उपलब्धियों समेत कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रमों से अलग स्थानों पर शिविर लगाए जाएं, ताकि अधिक लोगों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विनय रोहिला ने बताया कि ‘सेवा सेतु’ अभियान 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। प्रत्येक शिविर कम से कम तीन दिन संचालित होगा।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि शिविरों में आवेदन की सुविधा, लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का प्रस्तुतीकरण और पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने की व्यवस्था रहेगी।

ad12

बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर, राजेन्द्र कुमार, अपर सचिव रोहित मीणा, सीसीएफ वन राहुल, सीडीओ देहरादून अभिनव शाह समेत जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *