कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

CITYLIVE TODAY. MEDIA HOUSE

कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्री कुंज ने आज हरिद्वार के अपर रोड बाज़ार में व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर व्यापारियों में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के प्रति उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान अंशुल ने कहा की भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों के कारण आज महंगाई व बेरोज़गारी चरम पर है। इसने आम आदमी का जीवन जटिल बना दिया है। उन्होंने कहा कि तेल, गैस व खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार लोगों की पीड़ा को नज़र अन्दाज़ कर रही है।

ad12

अंशुल ने कहा की आने वाले विधान सभा चुनावों में जनता भाजपा की जान विरोधी सरकार को उखाड़ने का मन बना चुकी है।
हरिद्वार के सदस्यता अभियान संयोजक सुमित तिवारी ने कहा कि आमजन कांग्रेस की और उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। कांग्रेस के सदस्यता अभियान को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान को और गति प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर असीम जोशी, मनोज मदनवाल, नंदकुमार, अमित जैन, राहुल कुमार, नारायण अरोरा, विकास, राहुल,काका, मोनू, हरिराम केशव, नैनसिंह, राजकुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *