उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News..नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर जमकर झूमे लोग |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रायवाला/ऋषिकेश, छिद्दरवाला के चकजोगीवाला स्थित महेड़ देवता मंदिर परिसर में इगास बग्वाल के अवसर पर ओम स्टार परिवार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर लोग देररात तक लोग झूमते रहे।

नरेंद्र सिंह नेगी ने ’त्वै छई त्वै त छई’, ’हिमवंत देश होला’, ’तुमरी माया मा’, ’देहरादून वाला हूं’, ’फूल फ्योंली बोलू बुरांश बोलू’ और ’सरगतारा’ समेत कई गीतों की प्रस्तृति दी। वहीं ’माळु ग्वीराळू का बीच’, ’सलाणा स्याळी’ और ’ओटवा बेलेण’ जैसे गीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।

कार्यक्रम को यादगार बनाने में अनिल बिष्ट, अंजली खरे, प्रतीक्षा बमराड़ा और कविलाश नेगी ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन गणेश कुकसाल ’गणी’ ने किया।

इस अवसर पर नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इगास उत्तराखंड का पौराणिक पर्व है, जिसे देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। नई पीढ़ी तक इस पर्व की परंपरा पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर पारंपरिक भैलो खेलकर दीपोत्सव मनाया गया।

ad12

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी पंवार, देवेन्द्र सिंह नेगी, भगवान सिंह पोखरियाल, अनीता राणा, क्लब अध्यक्ष गौरव जेठुडी, महावीर कैंतुरा, सोबन सिंह कैंतुरा, भीम नेगी, उत्तम भण्डारी, प्रताप सिह रावत, सुशीला नेगी, मुकेश कैन्तुरा, कमलेश बिष्ट,अर्जुन नेगी, हरदीप भण्डारी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *