Doon News…नवनियुक्त CDO ने संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएं|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
देहरादून, । जनपद में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. दीपक सैनी ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। जनपद के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को अपनी प्राथमिकता बताया।

डॉ. सैनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीण विकास व आजीविका संवर्धन, महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता, शिक्षा-स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, जनभागीदारी और जवाबदेही को प्रमुख प्राथमिकताएं बताया।

उन्होंने जनपद के पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, आपदा सुरक्षा और स्थानीय रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी, फील्ड विजिट और विभागीय समन्वय को मजबूत किया जाएगा।
