उत्तराखंडसंपादकीय

बदरीनाथः CM ने लिया विकास कार्यों का जायजा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

बदरीनाथ, सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सीएम ने मास्टर प्लान के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ समेत अन्य कार्यों की प्रगति जानीं और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ काम समय पर पूरा करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक और पारंपरिक गरिमा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के तहत विकसित सुविधाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की ओर से आयोजित ‘बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव’ में शामिल हुए। कहा कि बदरीनाथ धाम सनातन चेतना और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। सरकार का प्रयास है कि चारधाम सहित प्रमुख तीर्थस्थलों का विकास श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप हो और उनकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा भी बनी रहे।

ad12

मौके पर दायित्वधारी हरक सिंह, माधव प्रसाद सेमवाल, गजपाल सिंह बर्त्वाल, गजेन्द्र सिंह रावत, विनोद कनवासी, अरुण मैठाणी, डीएम गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *