उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News….युवाओं को अपने क्षेत्र में ही मिलेगी उच्च शिक्षा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत ने खैरासैंण में राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अब पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिल सकेंगी।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वर्षों से पहाड़ के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित महाविद्यालय बनने से छात्र स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। बताया कि महाविद्यालय में अत्याधुनिक कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को रोजगारपरक और कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मौके पर उच्च शिक्षा निदेशक बी.आर. खाली, प्राचार्य डॉ. संजय, सचिव बृजमोहन, राकेश नैथानी, सर्वेन्द्र सिंह, पंकज डोबरियाल, गणेश रावत, अंकित ठाकुर, सुरेन्द्र बिष्ट आदि मौजजूद रहे।

ad12

महाराज ने झील निर्माण का किया निरीक्षण
कार्यक्रम के बाद सतपाल महाराज ने सतपुली झील निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बन रही झील से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *