Uttarakhand News…कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चलायी स्कूटी|Click कर जानिये आखिर क्यों

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
अपने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से खबर है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मंत्री जोशी अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए दो पहिया वाहन स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

मीडिया रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध एवं वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया।

वह अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए दो पहिया वाहन स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे