उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News…NDS के खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, निर्मल दीपमाला स्कूल (NDS) का वार्षिक खेल महोत्सव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य गतिविधियों में अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय धाविका सुसोनिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।

महोत्सव में प्राइमरी क्लासों के बच्चों ने त्रिशूल ड्रिल और भारत का मानचित्र व अशोक चक्र की आकृति से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। वहीं छात्रों ने योग की मुद्राओं से स्वस्थ जीवन का आह्वान भी किया।

खेल प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर बालक वर्ग में अनुज कुलियाल प्रथम, हितैष रावत द्वितीय और उज्ज्वल तृतीय रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में काशवी जेटली, मानवी चमोली और शानवी सरगवान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

100 मीटर बालक वर्ग में एकलव्य, आर्यन और आरुष ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर रैबिट रेस में अर्जुन सिंह, दक्षित और वेदांश और 800 मीटर बालिका वर्ग में सोनाली राणा, वंशिका और जाह्नवी अव्वल रहे।

4×75 मीटर रिले बालिका वर्ग में एकलव्य सदन प्रथम, ध्रुव सदन द्वितीय और नचिकेता सदन तृतीय रहा। 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में ध्रुव सदन प्रथम, नचिकेता सदन द्वितीय और एकलव्य सदन तृतीय स्थान पर रहा।

महिला अभिभावकों की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका सेमवाल प्रथम, कविता रावत द्वितीय और पूजा भट्ट तृतीय रहीं। पुरुष अभिभावकों की जल संतुलन दौड़ में मनदीप सिंह गुसाईं प्रथम और दीपक कुलियाल द्वितीय रहे।

मुख्य अतिथि सुसोनिया ने ग्रुप ए में तन्मय रॉयल और प्रियांशी राणा, ग्रुप बी में आर्यन, गीतिका और रितिका और ग्रुप सी में ईशांत और वंशिका रमोला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर संत जोध सिंह महाराज ने मुख्य अतिथि को सिरोपा व स्मृति चिह्न भेंट किया।

महोत्सव में सीनियर समन्वयक मुकुल तायल, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी, डॉ. सुखविंदर सिंह, सरदार मंजीत सिंह, नीरू अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *