उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News….अब केदारनाथ में मिल सकेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में अब तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आधुनिक अस्पताल का लोकार्पण किया। अस्पताल का संचालन स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी करेगी।

लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊंचाई और विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले केदारनाथ क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल की स्थापना यात्रा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है।

सीएम धामी ने बताया कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है। यात्रा मार्ग पर डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सुविधाओं और स्वास्थ्य जांच केंद्रों की व्यवस्था मजबूत की गई है ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड’ के तहत प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसबीच सीएम धामी ने बाबा केदार के दर्शन भी किए।

ad12

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल, भारत पेट्रोलियम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय खन्ना, आरएसएस के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, विहिप के संरक्षक दिनेश चंद्र, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिपंस अमित मेंखडी, अंकित सेमवाल, संजय तिवारी, सुबोध बगवाड़ी, केशव बहुगुणा, डीएम विशाल मिश्रा, एसपी निहारिक तोमर, एसडीएम कृष्णा त्रिपाठी, कर्नल अजय कोठियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *