उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand में चल रही बदलाव की हवा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

गोपेश्वर (चमोली गढ़वाल)। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि राज्य में बदलाव की बयार चल पड़ी है। लोग कांग्रेस से उम्मीद बांधे हैं। अब कांग्रेस के खड़े होने का वक्त आ गया है।

जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में शैलजा ने यह बात कही। कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव के मूड़ में है। भाजपा से लोगों को कोई उम्मींद नहीं रह गई है। भाजपा के राज में क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व समाप्ति हो रहा है।

शैलजा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के सवालों को लेकर लड़ रहे हैं। इसके चलते संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे सरकार को ललकार रहे हैं। कहा कि विपक्ष का दायित्व जनता के सवालों को उठाना है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आम लोगों के बीच जाएं। इससे कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में उतरर जाएं। उन्हें जनसरोकारों से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष की भूमिका में रहना होगा।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने बेरोजगारी और मंहगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधा, कहा कि लोगों का जीवन संकट में घिर गया है। सरकार को इन सवालों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। भाजपाई सत्ता में मद में चूर होकर जनता की कोई परवाह ही नहीं कर रहे हैं।

ad12

मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत, चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, रणजीत रावत, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक डा. जीत राम, सुरेश डिमरी, मुकेश नेगी, उषा रावत, जोशीमठ पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, गौचर पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, थराली नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, हरिकृष्ण भट्ट, सूर्य पुरोहित, धीरेंद्र गरोडिया, शैलेंद्र, जयप्रकाश पंवार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, संदीप झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *