महेश्वरी देवी,,,सेवा करना कोई इनसे सीखे| दिल्ली में होंगी सम्मानित| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, पौड़ी


बेशक आज भौतिकवादी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के चलते सेवा भाव व इंसानियत हाशिये पर पहुंच गयी हो लेकिन यह बात पूरी तरह से सच भी नहीं है। ऐसे बिरले हैं जो सेवा को धर्म मानकर तपस्या कर रहे हैं। ऐसी सेवा की तपस्वी हैं पौड़ी गढ़वाल की मनियारस्यूं पट्टी के थनुल गांव की महेश्वरी देवी। इनकी सेवा भाव की तपस्या को सिटी लाइव टुडे मीडिया हाउस की ओर से सलाम। अब 12 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कल्याणी सामाजिक संस्था दिल्ली के गढ़वाल भवन में महेश्वरी देवी को सम्मानित करेगी।

क्षेत्र में तीन दशक से दाई का कार्य करने वाली महिला महेश्वरी देवी प्रसव करवाना अपना धर्म समझती हैं। आज तक करीब 100 से ज्यादा माताओं का सुरक्षित प्रसव कर चुकी हैं। करा चुकी हैं। इसके अलावा पशु प्रेम भी महेश्वरी देवी के जीवन का अभिन्न अंग हैं। पौड़ी गढ़वाल के मनियारस्यू पट्टी के ग्राम थनुल की 62 वर्षीय श्रीमती महेश्वरी देवी की जो बेशक पढ़ी नहीं हो लेकिन वन पंचायत सरपंच के अलावा 15 साल पंचायत सदस्य, महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति की ब्लॉक अध्यक्ष वर्तमान में प्रतिज्ञा आजीविका स्वायत्त सहकारिता कार्यालय धारी की उपाध्यक्षा है।

ad12

उन्होंने हमारे संवाददाता को बताया कि उनकी सास भी दाई का काम करती थी उनको देखकर उन्हें यह प्रेरणा मिली और तब से आज तक वह निरंतर इस कार्य को आज भी कर रहे हैं। उनकी किसी भी महिला एवं उनके परिजनों से कोई डिमांड नही होती सिर्फ एक जोड़े कपड़े के सिवाय हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर प्रसव के लिए महिलाओ को आशा बहिनों के माध्यम जागरूक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *