Char Dham Yatra 2025 :केदारनाथ हेली सेवाएं जारी, अफवाहों पर न दें ध्यान|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Char Dham Yatra 2025 : देहरादून। चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नजर बनाए हुए हैं। केदारनाथ धाम की हेलीकॉप्टर सेवाओं पर रोक लगने की अफवाहों को उन्होंने सिरे से खारिज किया है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में सीएम धामी ने राज्य स्तर की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में चारधाम यात्रा पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि चारों धाम में चलने वाली हेली सेवा भी सुचारू रूप से चल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 04 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।

ad12

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओ की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *