जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा।आपके मन मस्तिष्क में सकारात्मक विचार बने रहेंगे। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई अच्छा उन्नतिकारक अवसर मिल सकता है। आप रोजगार ढूंढ़ रहे हैं,तो आज आपको रोजगार  का कोई आधार मिल सकता है।   

                                        

वृष राशि-आज आपको नौकरी या व्यापार स्थल में बहुत प्रसन्नता मिलने वाली है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप दूर संचार के माध्यम से व्यवसाय करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको व्यवसाय संबंधी कोई खास जानकारी प्राप्त हो सकती है।                                        

   मिथुन राशि-आज आपके नियमित कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन नये कार्य को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। यदि आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, तो आज किसी अधिकारी से तकरार होने की संभावना बन सकती है। 

   कर्क राशि-आज आप मानसिक रूप से तो काफी मजबूत रहेंगे,लेकिन कार्यों में अनअपेक्षित बाधा रह सकती है,आपको आज इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि,कोई भी जोखिम वाला कार्य हाथ में ना लें। किसी नजदीकी परिजन से विवाद की संभावना भी बन रही है।।

     सिंह राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको कार्य से संतुष्टि और व्यापार में धन लाभ होने वाला है। आपके रूठे प्रेमी-प्रेमिका से पुनः मधुर संबंध स्थापित होने वाले हैं।


कन्या राशि-आज आपको अनुशासन और संयम में रहने की आवश्यकता है।,अन्यथा कार्य स्थल में आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप स्वतंत्र रूप से किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी की दिशा में किये गये प्रयास भी सफल होंगे।

  तुला राशि-आज आपको निवेश करने से बचना जरूरी है, अन्यथा निवेश व्यर्थ जा सकता है। बच्चों की तरफ से भी आज आप चिंता में रह सकते हैं। नौकरी व्यवसाय यथावत चलता रहेगा। यदि आप किसी इंजीनियरिंग आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है।


वृश्चिक राशि-भाग्य की अनुकूलता के कारण आज आपको कोई विशेष लाभकारी विषय-वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज आपको बिना विचारे कोई काम नही करना चाहिए। यात्रा आदि को टालने का भी भरसक प्रयास करें। किसी परिवारीजन से विवाद भी संभव है।।

धनु राशि-आज आपके द्वारा किये गये,सभी कार्य पूरे होंगे। आप किसी महत्व काँक्षी योजना को शुरू करने का विचार भी बना सकते हैं।यदि आपके अधीनस्थ कर्मचारी काम करते हों ,तो आज उनसे आपको बहुत सहयोग मिलने वाला है।


मकर राशि-आज आप वित्तीय व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर रह सकते हैं। काम के सिलसिले में कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके प्रतिद्वन्दी आज आप पर हावी हो सकते हैं। जीवन साथी से भी मन मुटाव की स्थिति बन सकती है।


 कुम्भ राशि-आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। विशेष रूप जो लोग कुछ नया करना या नये काम की शुरुआत करना चहते हैं, उन्हें आज मौके भी मिलेंगे और कार्य सिद्ध भी होंगे। आपका रुका हुआ धन भी आज वापस आ सकता है। यदि आप किसी प्रतियोगिता का हिस्सा रहे हैं, तो आज आपको पारितोष या सम्मान मिलने वाला है।

ad12


  मीन राशि-आज आपके कार्यों में बाधा आने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भी आप परेशान रह सकते हैं। नौकरी अथवा व्यवसाय स्थल में वाद-विवाद की संभावना बन सकती है।अतः आज आपको संयम और धैर्य के साथ दिन व्यतीत करना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *