Uttarakhand News…जिलाधिकारी ने दिया अधिकारियों को पंद्र दिन का वक्त| Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर समीक्षा की। उन्होंने राजकीय अस्पतलों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों का टाइम दिया।

गुरुवार को जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश, उप जिला चिकित्यालय विकासनगर, प्रेमनगर में कम आपरेशन और संस्थागत मरीजों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई। कहा कि आपका मन तय नही करेगा कि सर्जरी होंगी या नही। जब पैसा, डॉक्टर, उपकरण सब चिकित्सालय में मौजूद हैं तो फिर सर्जरी से परहेज क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रदर्शन रिर्पोट में पाया कि आंकड़े चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं से अलग हैं। इस पर उन्होंने 15 दिन के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सालयों में सर्जरी आंकड़ा 15 मई तक डबल करने के निर्देश दिए।

प्रेमनगर चिकित्सालय में 723 आपरेशन, जिनमें 205 मेजर आपरेशन है। विकासनगर चिकित्सालय में 426 आपरेशन जिनमें मेजर आपरेशन 219 शामिल है की संख्या काफी कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि आपरेशन कम होने और मरीजों कम आने का हवाला देकर जिम्मेदारी से नही बचा जा सकता है।

वहीं जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों से चिकित्सालय में भर्ती मरीज, प्रसव, सिजेरियन, आपरेशन एवं रेफरल किए गए मरीजों कारण सहित समुचित विवरण तलब किया है।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *