Shiv Katha..माता पार्वती के जन्म का प्रसंग सुनाया और गाढ़ा हुआ धर्म-अध्यात्म का रंग| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


लालढांग में धर्म-अध्यात्म की ज्ञान गंगा प्रवाहित हो रही है। यहां चल रही श्री शिव कथा में शिव महिमा बेहद सुंदर वर्णन हो रहा है जिसके गवाह बन रही धर्म प्रेमी जनता। कथावाचक पंडित बलराज पोडियाल जी महाराज ने भक्तों को कथा का अमृतपान कराया। कथा के तीसरे दिन माता पार्वती के जन्म समेत अन्य प्रसंग सुनाये। सायं कालीन आरती में समाज सेवी भुवनेश शर्मा ने भी शिरकत पुण्य हासिल किया।


बीते शुकवार को भव्य व दिवय कलश यात्रा शुरू हुयी। भक्तों ने पुष्पों की वर्षा कर इसका स्वागत किया। कलश यात्रा शिव मंदिर पहुंची। श्री शिव कथा का श्रवण कराते हुये कथावाचक पंडित बलराज पोडियाल जी महाराज ने भगवान भोलेनाथ की महिमा का वर्णन किया। तीसरे दिन कथावाचक ने बेहद ही संुदर अंदाज में माता पार्वती का जन्म समेत अन्य प्रसंगों का श्रवण कराया। उन्होंने कहा कि सावन माह भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है। इस माह शिव कथा का श्रण करने से जीवन के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। यहां श्री शिव कथा 22 जुलाई तक चलेगा।

ad12


23 जुलाई को भंडारा होगा और प्रसाद वितरित किया जायेगा। इस मौके पर राजेश्वरी देवी अनीता तडियाल गीता जोशी पुष्पा रावत शोभा उपाध्याय अनीता डबराल ईशा अग्रवाल आस्था गोयल, सुदन डबराल संजय अग्रवाल विनीत शर्मा धर्मेंद्र उपाध्याय भुवनेश शर्मा अनिल शर्मा आशु रावत राकेश नारंग गीता जोशी गीता सुमन लता शांता देवी सात ेश्वरी देवी सरिता बडौदा सरोज डबराल अनीता डबराल पुष्पा रावत रेखा देवी मंजू देवी भुवनेश शर्मा सतेंदर उपाध्याय भगवती प्रसाद अग्रवाल राजेंद्र प्रसाद कंडवाल आदिआदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *