सतपुली मल्ली… ” आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा “| दिव्यता व भव्यता का हुआ संगम| कमल उनियाल की Report
सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल
सतपुली मल्ली में तीन दिनों का अनुष्ठान भक्ति की अखंड जोत प्रज्ज्वलित करने के साथ संपन्न हो गया। भक्तजन भक्ति की शक्ति के सामनपे नतमस्तक हुये और हुयी चारों ओर धर्म-अध्यात्म का जय-जयकार। इस मौके पर जागरण में भजनों-संकीर्तनों की ऐसी दिव्य ध्वनि झंकृत हुयी हर कोई तन व तन बिसराकर भक्ति के रंग में रंगा।

दरअसल, शक्ति के अनेक रुप दुर्गा सप्तशती का पाठ पौड़ी गढ़वाल के सतपुली मल्ली में डांडा देवी मंदिर में तीन दिवसीय दुर्गा पाठ का आयोजन का समापन हुआ। दुर्गा पाठ कीर्तन मन्डाण माता के भजनो से मंदिर की दिव्यता और भव्यता की आभा बिखरी जिसमंे समस्त ग्राम वासी रेवासी प्रवासी सहितपूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

दुर्गा पाठ का भव्य पूजा अर्चना व जात यात्रा ढोल दमाउ के साथ गाँव से ध्वज के साथ डांडा देवी मंदिर पहुँची। इस दिव्य और आस्था के प्रतीक दुर्गा पाठ की अलख जगाने भारी संख्या में महिलाओं और पुरष पहुँचें। उसके बाद मन्डाण के बाद रात भर जागरण हुआ। जिसमे माता के चरणो भजन के गायक हेमंत विष्ट और शकुन्तला बुडाकोटी ने माता के भजनो से भक्तो को मंत्र मुग्ध कर दिया।
भगवती नन्दा सुनन्दा देणया हुवै।
माता गोरी अम्बा तू दैणी हो जेयी।
कै
शेरो में सुवारी माता जैसी भजनो की शानदार प्रस्तुति देकर भक्त भाव विभोर हो गये।
मंदिर समिति के कार्यकर्ता देबू भाई संजय रावत हरीश डोबरियाल बलबीर सिह नेगी ने कहा इस दुर्गा पाठ रेवासी तथा प्रवासी अध्यात्म और भक्ति के रंग में रंगने के लिए भारी संख्या में यहाँ पहुँचें है जिनको सभी ग्रामवासियो द्वारा स्वागत किया गया। शिक्षक विपिन नेगी ने कहा इस तरह के आयोजन हमे अध्यात्म की और ले जाते है।